'पुष्पा 2- द रूल' को रिलीज हुए एक महीने बीत गए हैं, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर झुकने का नाम नहीं ले रही है। खासकर हिंदी डब वर्जन में अल्लू अर्जुन की यह एक्शन फिल्म, एक और नया इतिहास रचने से सिर्फ 18 करोड़ दूर है। सुकुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा में अब तक के लगभग हर रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। चार हफ्तों के बाद 30वें दिन फिल्म् की कमाई में गिरावट जरूर आई है, लेकिन यह अभी भी राज कर रही है। दूसरी ओर, वरुण धवन की 'बेबी जॉन' की हालत खराब है। 10वें दिन यह फिल्म 50 लाख रुपये भी नहीं कमा सकी है।
बॉक्स ऑफिस पर एक ओर जहां 'बेबी जॉन' की कमाई 10वें दिन ही गर्त में पहुंच गई है, वहीं 'पुष्पा 2' एक और नया इतिहास रचने की तैयारी में है। फिल्म को रिलीज हुए 30 दिन हो गए हैं और यह अब हिंदी वर्जन में 800 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है।
Comments (0)