बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते दिलचस्प टक्कर देखने को मिल रही है। एक तरफ बॉलीवुड के स्टार अभिनेता सनी देओल की मेगा हिट फिल्म बॉर्डर 2 की सुनामी है, जिसने रिलीज़ के बाद से ही दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रखा है। वहीं दूसरी तरफ दो साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहीं रानी मुखर्जी अपनी दमदार कॉप फ्रेंचाइज़ी मर्दानी 3 के साथ दर्शकों के सामने हैं।
मर्दानी फ्रेंचाइज़ी पूरी तरह एक फीमेल लीड कैरेक्टर पर टिकी है
आपको बता दें कि, मर्दानी बॉलीवुड की इकलौती ऐसी फ्रेंचाइज़ी है, जो पूरी तरह एक फीमेल लीड कैरेक्टर पर टिकी है। बॉलीवुड की अभिनेत्री रानी मुखर्जी का किरदार शिवानी शिवाजी रॉय हमेशा से अपनी सख्ती, ईमानदारी और समाज से जुड़े मुद्दों के लिए पहचाना गया है। दरअसल, पहले दो पार्ट्स को न सिर्फ दर्शकों का प्यार मिला, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया।
मर्दानी-3 लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज़ हो रही है
इस बार बॉलीवुड की अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी-3 लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज़ हो रही है और इसका मुकाबला सनी देओल की बड़े बजट वाली बॉर्डर-2 से है, जो पहले ही दूसरे हफ्ते में भी मजबूत बनी हुई है। वहीं अब ऐसे में सवाल यही है कि क्या दमदार कहानी और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के सहारे मर्दानी-3 भी अपनी जगह बना पाएगी?
Comments (0)