मॉस्किटो वेपोराइजर का इस्तेमाल मच्छरों को मारने और उन्हें दूर रखने के लिए किया जाता है, लेकिन इसका पूरी रात इस्तेमाल किया जाए तो स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है. दरअसल वेपोराइजर में कई प्रकार के केमिकल्स होते हैं, जैसे प्रलेथ्रिन और एलेथ्रिन, जो कीटों को मारने के लिए प्रभावी होते हैं. हालांकि, इन रसायनों के लगातार संपर्क में रहने से कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.
मॉस्किटो वेपोराइजर के केमिकल्स का धुआं सांस के साथ अंदर जाने से फेफड़ों पर असर डाल सकता है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा या अन्य श्वसन समस्याओं वाले लोगों के लिए.
Comments (0)