आजकल की अनियमित जीवनशैली और गलत खानपान के कारण कई बीमारियां हो रही हैं, जिनमें से एक है फैटी लिवर। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें लिवर में अतिरिक्त फैट जमा हो जाता है।
आजकल की अनियमित जीवनशैली और गलत खानपान के कारण कई बीमारियां हो रही हैं, जिनमें से एक है फैटी लिवर। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें लिवर में अतिरिक्त फैट जमा हो जाता है। अधिक शराब पीने, बाहर का खाना खाने और कम शारीरिक गतिविधि करने से यह समस्या बढ़ सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, फैटी लिवर के मरीजों के लिए कॉफी पीना फायदेमंद साबित हो सकता है।
फैटी लिवर क्या है?
फैटी लिवर एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर के अंदर फैट जमा हो जाता है। यह मोटापा, गलत खान-पान और शराब पीने की आदतों के कारण हो सकता है। हालांकि यह समस्या ज्यादातर लक्षणहीन होती है, पर कुछ मामलों में थकान, पेट दर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है।कॉफी कैसे फायदेमंद है?
एंटीऑक्सीडेंट्स
कॉफी में पॉलीफेनोल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। यह लिवर में जमा फैट को कम करने और सूजन को रोकने में सहायक हैं।लिवर एंजाइम्स
कॉफी में कुछ ऐसे एंजाइम्स होते हैं जो लिवर को साफ करने और अतिरिक्त फैट को हटाने में मदद करते हैं। यह लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाने में भी सहायक हैं।एंटी-इंफ्लामेटरी गुण
कॉफी में क्लोरोजेनिक एसिड और कैफीन जैसे तत्व होते हैं, जो लिवर में सूजन को कम करने का काम करते हैं। सूजन को नियंत्रित कर लिवर के कार्य में सुधार लाया जा सकता है।
Comments (0)