मूड में अचानक और तेज बदलाव होना मूड स्विंग कहलाता है। काम के प्रेशर और तनाव की वजह से मूड स्विंग एक आम समस्या बनती जा रही है। बार-बार मूड स्विंग होने से हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।
मानसिक और शारीरिक थकान, हार्मोनल इंबैलेंस, अत्यधिक तनाव और खराब लाइफस्टाइल की वजह से मूड स्विंग हो सकते हैं। समय रहते इसे कम करने का प्रयास करना चाहिए। वरना कई मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
यदि बार-बार आपका मूड स्विंग होता रहता है तो यह आपकी मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। मूड स्विंग से बचने के लिए आपको अपने डाइट में कुछ जरूरी बदलाव करना चाहिए।
Comments (0)