आंवला को सुपरफूड कहा जाता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसके सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है। इंफेक्शन के साथ कई सारी बीमारी दूर रहती है। यह फल वेट लॉस के लिए बहुत अच्छा होता है। यह आपके बाल और स्किन को हेल्दी बनाने में भी मदद करता है। लेकिन खट्ठा होने की वजह से लोग इसका सेवन कम करते हैं। आयुर्वेद आंवला को बहुत स्वास्थ्यवर्धक मानता है। लेकिन क्या इसे खाने का कोई सही तरीका है? आंवला को हमेशा नमक के साथ खाना चाहिए।
आंवला शरीर के लिए काफी लाभदायक है। इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर वजन कम करने के लिए इसका सेवन फायदेमंद साबित होता है। दिल की सेहत भी इसे खाकर सुधर सकती है।
Comments (0)