पाकिस्तान ने जर्मनी के फ्रैंकफुर्त स्थित अपने वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले की निंदा की. इसके साथ ही इसने राजनयिक प्रतिष्ठान की सुरक्षा करने में जर्मन अधिकारियों की विफलता की आलोचना भी की. विदेश मंत्रालय ने हमलावरों की राष्ट्रीयता का खुलासा किए बिना कहा कि शनिवार को हुई इस घटना में फ्रैंकफुर्त स्थित पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास की सुरक्षा में चूक हुई, जिससे वहां काम करने वाले कर्मचारियों का जीवन खतरे में पड़ गया.
पाकिस्तान ने कहा कि जर्मनी वियना संधि के तहत अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए तत्काल कदम उठाए और राजनयिक मिशन और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे.
Comments (0)