जिस बात का सबको डर था आखिर वही हुआ। इजरायल ने ईरान पर शुक्रवार तड़के हमला बोल दिया। अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि इजराइल ने तेहरान के खिलाफ मिसाइल हमले किए। ये जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा मध्य ईरान के इस्फहान क्षेत्र में विस्फोटों की सूचना दिए जाने के तुरंत बाद आई। ईरान की मीडिया ने शुक्रवार की सुबह बताया कि ईरानी शहर इस्फ़हान में हवाई अड्डे और एक सैन्य अड्डे के करीब कई विस्फोटों की आवाज सुनने के बाद ईरान की वायु रक्षा प्रणालियों को कई स्थानों पर सक्रिय कर दिया गया था। ये ईरान के हमले का बदला है जिसमें पिछले हफ्ते शनिवार को ईरान द्वारा इजरायल के आसपास के ठिकानों पर हमले के बाद मिसाइल दागी गईं थीं। जिसमें राष्ट्र ने 300 से ज्यादा मानव रहित ड्रोन और मिसाइलें दागी गई थीं।
इजरायल ने ईरान पर शुक्रवार तड़के हमला बोल दिया। अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि इजराइल ने तेहरान के खिलाफ मिसाइल हमले किए।
Comments (0)