फिजी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मंगलवार को फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियम मैवालिली काटोनिवेरे ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ फिजी' से सम्मानित किया है। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी। राष्ट्रपति मुर्मु ने दक्षिण प्रशांत राष्ट्र की अपनी यात्रा के दौरान फिजी की संसद को भी संबोधित किया। उन्होंने वहां भारतीय समुदाय के साथ संक्षिप्त बातचीत भी की।
राष्ट्रपति मुर्मु को मिला 'द ऑर्डर ऑफ फिजी' सम्मान
राष्ट्रपति की फिजी की राजकीय यात्रा पर विशेष ब्रीफिंग में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार ने कहा, फिजी के राष्ट्रपति ने हमारी राष्ट्रपति को 'द ऑर्डर ऑफ फिजी' से सम्मानित किया, जिसकी राष्ट्रपति ने बहुत सराहना की। उन्होंने फिजी की संसद को भी संबोधित किया। राष्ट्रपति ने सुवा में सामुदायिक बातचीत की। सचिव पूर्व ने कहा कि फिजी पहुंचने पर राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति आज सुबह सुवा पहुंचीं, उनके आगमन पर फिजी सैन्य पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद प्रधानमंत्री की मौजूदगी में पारंपरिक स्वागत किया गया। हवाई अड्डे से रास्ते में सैकड़ों स्कूली बच्चों को राष्ट्रपति का अभिवादन करते हुए खड़े देखना बहुत ही सुखद था।
राष्ट्रपति मुर्मु ने फिजी के राष्ट्रपति से की मुलाकात
विदेश मंत्रालय के सचिव ने कहा, राष्ट्रपति आज सुबह सुवा पहुँचीं, उनके आगमन पर फिजी सैन्य पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद प्रधानमंत्री की मौजूदगी में पारंपरिक स्वागत किया गया। हवाई अड्डे से रास्ते में सैकड़ों स्कूली बच्चों को राष्ट्रपति का अभिवादन करते हुए खड़े देखना बहुत ही उत्साहवर्धक था। स्टेट हाउस में राष्ट्रपति मुर्मु ने फिजी के राष्ट्रपति से मुलाकात की। उन्होंने स्टेट हाउस के सौर ऊर्जाकरण परियोजना को देखा। इसे भारत ने हमारी विकास साझेदारी के एक हिस्से के रूप में पूरा किया है। उन्होंने कहा, फिजी के प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात की और उनके बीच व्यापक चर्चा हुई, जिसमें उन्होंने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए आपसी विश्वास और मजबूत प्रतिबद्धता की पुष्टि की। राष्ट्रपति मुर्मू रविवार को फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियम मैवालिली काटोनिवेरे के निमंत्रण पर फिजी की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हुईं। फिजी के बाद उनका न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते जाने का कार्यक्रम है।
Comments (0)