अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने इजरायल के खिलाफ एक बड़ा फैसला सुनाया गया जिसके तहत राफा में सैन्य कार्रवाई तत्काल रोकने का आदेश दिया गया। इस आदेश को जारी करने में ICJ में भारत के प्रतिनिधि जज दलवीर भंडारी भी शामिल हैं। यह फैसला 13 जजों के समर्थन के बाद आया है, जबकि 2 जजों ने इसका विरोध किया । जिन दो न्यायाधीशों ने इसका विरोध किया, उसमें युगांडा के जज जूलिया सेबुटिन्डे और इजरायल हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अहरोन बराक शामिल थे। ऐसे में यह जानना जरूरी हो गया है कि भारतीय जज दलवीर भंडारी कौन हैं, जो इजरायल के खिलाफ फैसला देने वाली पीठ का हिस्सा बने।
अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) ने इजरायल के खिलाफ एक बड़ा फैसला सुनाया गया जिसके तहत राफा में सैन्य कार्रवाई तत्काल रोकने का आदेश दिया गया
Comments (0)