नई दिल्ली: मेडिटेरियन सी में तुर्किये जा रही एक फेरी बोट रविवार को समुद्र में पलट गई। फेरी यूरोपीय देश साइप्रस के उत्तरी तट से 270 से ज्यादा यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी। हादसे के बाद बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
तुर्किये की मीडिया के मुताबिक, हादसे में अब तक कम से कम 7 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तरी साइप्रस के प्रधानमंत्री उनाल उस्तेल ने बताया कि 237 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 24 अन्य लोगों की तलाश जारी है।
रवाना होने के 15 मिनट बाद भरने लगा पानी
जानकारी के मुताबिक फेरी खराब मौसम के बीच साइप्रस के उत्तरी तट से तुर्किये के लिए रवाना हुई थी। समुद्र में निकलने के करीब 15 मिनट बाद बोट में पानी भरना शुरू हो गया।स्थिति बिगड़ने के बाद फेरी समुद्र में पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों ने पलटी हुई बोट के ऊपर चढ़कर अपनी जान बचाने की कोशिश की।
237 यात्रियों का रेस्क्यू
हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल सक्रिय हो गए। उत्तरी साइप्रस के प्रधानमंत्री उनाल उस्तेल के अनुसार अब तक 237 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है।वहीं 24 यात्रियों का अभी पता नहीं चल पाया है। उनकी तलाश के लिए समुद्र में रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।
7 लोगों की मौत
फेरी हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। अधिकारियों और बचाव दलों की ओर से लापता यात्रियों की तलाश के साथ-साथ हादसे की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू टीमों के सामने भी चुनौती बनी हुई है।
खराब मौसम के बीच रवाना हुई थी फेरी
रिपोर्ट के मुताबिक जिस समय फेरी रवाना हुई, उस दौरान मौसम खराब था। समुद्र में निकलने के कुछ ही देर बाद बोट में पानी भरने लगा और करीब 15 मिनट के भीतर यह हादसा हो गया।फिलहाल बचाव अभियान जारी है और लापता यात्रियों को तलाशने के लिए टीमें लगातार समुद्र में काम कर रही हैं।