लखनऊ।उत्तरप्रदेश पुलिस में सिपाही भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती-2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। कुल 32,679 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की गई है। भर्ती में लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल और दस्तावेजों की जांच के बाद सफल अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने अलग-अलग श्रेणियों के लिए कटऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और कटऑफ चेक कर सकते हैं।
32,679 पदों पर भर्ती, कैटेगरी वाइज चयन का विवरण
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में अलग-अलग वर्गों के अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों का वर्गवार विवरण इस प्रकार है।
जनरल वर्ग: 6,685 अभ्यर्थी
OBC वर्ग: 18,210 अभ्यर्थी
SC वर्ग: 7,136 अभ्यर्थी
ST वर्ग: 648 अभ्यर्थी
महिला अभ्यर्थी: 4,481
नॉर्मलाइज्ड मार्क्स और पसंद के आधार पर हुआ चयन
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार, अभ्यर्थियों का चयन नॉर्मलाइज्ड मार्क्स और उनके द्वारा दी गई प्राथमिकताओं के आधार पर किया गया है। बोर्ड ने विभिन्न श्रेणियों के लिए कटऑफ अंक भी जारी किए हैं।भर्ती प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और संबंधित कटऑफ देख सकते हैं।
दिसंबर 2025 में शुरू हुई थी भर्ती प्रक्रिया
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती-2025 के तहत 31 दिसंबर 2025 को कुल 32,679 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस भर्ती के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 28.86 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 19.62 लाख पुरुष और 9.24 लाख महिला अभ्यर्थी शामिल थीं। लगभग 21.92 लाख अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी थी।
कहां चेक करें यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट?
अभ्यर्थी यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फाइनल रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।रिजल्ट चेक करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर भर्ती से संबंधित नोटिस या रिजल्ट सेक्शन में जाएं और सिपाही भर्ती-2025 के फाइनल रिजल्ट का लिंक खोलें। इसके बाद जारी मेरिट लिस्ट और कटऑफ की जांच करें।