World Laughter Day 2023: हम रोजमर्रा के कामों में इतना व्यस्थ हो गए है कि शायद हसना ही भूल जाते हैं, कि हंसना सेहत के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है। इसी लिए आज यानी World Laughter Day के मौके पर हम आपको हंसी की कीमत समझाएंगे।
हंसी जीवन का अहम हिस्सा
शहर की जिंदगी ने लोगों के चहरों से हंसी लगभग गायब सी कर दी है। लोगों की जिंदगी सिर्फ सुबह उठकर ऑफिस जाना और ऑफिस से घर आने तक ही सिमित रह गया है। लोगों की जिंदगी में हसने का तो छोड़िए सांस लेने तक की फुरसत नहीं है। लेकिन लोगों को यह ध्यान में रखना चाहिए की उनके जीवन में हंसी एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है।
हंसना शरीर के लिए इतना जरूरी क्यों?
विज्ञान की मानें तो कोई बच्चा अपने जन्म के तीन महीने बाद हंसना सीख जाता है।लेकिन ये हंसी उम्र बढ़ने के साथ-साथ कहां गायब हो जाती है। दरअसल बच्चे (World Laughter Day 2023) आस-पास के माहौल को देखकर बड़ा होता है। और यह दौर कॉम्पिटिशन का है, ऐसे में किसी भी इंसान को स्ट्रेस या डिप्रेशन होना आम बात है। जब हम कुछ अचीव करते हैं या अगर किसी काम का रिजल्ट हमें अपनी उम्मीद के मुताबिक मिलता है तो हमें अंदर से अच्छा महसूस होता है। लेकिन अगर हम किसी काम में सफल नहीं होते है। तो उसपर हम काफी निराश हो जाते है। लेकिन हमे हर एक परिस्थिति में हंसना चाहिए। क्योंकि हम जब खुश होंगे तो हमारे सारे काम अपने आप सही होते है।
ऐसे हुई World Laughter Day की शुरूआत
आप ये जानकर हैरान होंगे कि World Laughter Day की शुरुआत भारत से ही हुई। दरअसल World Laughter Day पहली बार 10 मई 1998 को मुंबई में सेलिब्रेट किया गया था। और अब यह दिन मई महीने के पहले रविवार को पूरे विश्व में मनाया जाता है। इसका श्रेय लाफ्टर योगा मूवमेंट (Laughter Yoga movement) के संस्थापक डॉ. मदन कटारिया को जाता है। बता दें कि डॉ. कटारिया पेशे से फैमिली फिजिशियन हैं।
Written By- Deepika Pandey
Read More- Eye Protection Tips: तेज धूप और गर्मी से आंखों को रखना चाहते हैं सुरक्षित, तो जरूर पढ़ें ये टिप्स
Comments (0)