भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित ‘वन इंदौर रन इंदौर 2.0’ मैराथन को भोपाल निवास से वर्चुअली संबोधित किया। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आयोजित इस मैराथन की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर जो भी करता है, नया करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और नेतृत्व में फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया जैसी पहलों से देश में स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ी है। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को फिटनेस, नशामुक्ति और जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक पहल बताया।
CM ने सोशल मीडिया पर साझा किया संदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मैराथन को लेकर अपना संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा कि इंदौर जो भी करता है, नया करता है।मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने भोपाल निवास से वर्चुअली मैराथन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को बधाई भी दी।
फिट इंडिया और खेलो इंडिया का किया जिक्र
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया जैसी पहलों से देश में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ी है।उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और शारीरिक गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करने में मदद मिलती है।
स्वच्छता की तरह फिटनेस और नशामुक्ति को जनआंदोलन बनाने की पहल
CM डॉ.मोहन यादव ने कहा कि इंदौर ने स्वच्छता को अपनी आदत और संस्कृति बनाया है। उसी तरह अब फिटनेस, नशामुक्ति और जल संरक्षण को भी जनआंदोलन बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने ‘वन इंदौर रन इंदौर 2.0’ मैराथन को इस दिशा में एक अनूठी पहल बताया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस तरह के आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचता है और लोगों की भागीदारी बढ़ती है।
जल संरक्षण के संदेश के साथ आयोजित हुई मैराथन
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आयोजित मैराथन के जरिए जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश भी दिया गया। मुख्यमंत्री ने इस सकारात्मक प्रयास के लिए आयोजनकर्ताओं और इसमें शामिल प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी।