भोपाल: मध्य प्रदेश नए वक्फ अधिनियम के तहत वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने नए कानून के प्रावधानों के अनुरूप त्वरित कार्रवाई करते हुए वक्फ बोर्ड का गठन कर दिया है। इस संबंध में मध्य प्रदेश राजपत्र में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
सनवर पटेल होंगे नए वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष
नवगठित मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में सनवर पटेल की नियुक्ति की गई है। बोर्ड में कुल 10 सदस्य शामिल किए गए हैं।
बोर्ड में दो हिंदू सदस्यों को भी मिली जगह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि नए वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्यों को भी शामिल किया गया है। इनमें मनोज मालपानी (इंदौर) और अनिमेश भार्गव (राघौगढ़, गुना) का नाम शामिल है।
ये होंगे वक्फ बोर्ड के सदस्य
नवगठित वक्फ बोर्ड में निम्न सदस्य शामिल किए गए हैं—
- सनवर पटेल – अध्यक्ष
- श्रीमती नजमा हेपतुल्ला (नई दिल्ली)
- आतिफ अकील (विधायक, भोपाल उत्तर)
- फैजान खान (उज्जैन)
- फातेमा चौधरी (इंदौर)
- शाइस्ता सुल्तान (पार्षद, बैरसिया-भोपाल)
- शबाना खान (पार्षद, रतलाम)
- मनोज मालपानी (इंदौर)
- अनिमेश भार्गव (राघौगढ़, गुना)
- आयुक्त, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग (पदेन सदस्य)
देश के लिए बना उदाहरण
मुख्यमंत्री ने कहा कि नए वक्फ अधिनियम के तहत सबसे पहले वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन कर मध्य प्रदेश ने देश के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। सरकार का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन, पारदर्शिता और प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करना है।