भोपाल। मध्यप्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में लगातार बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के 8 जिलों में अति भारी बारिश और 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सबसे अधिक प्रभाव इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में देखने को मिल सकता है। बारिश और तेज हवाओं के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज होगी, जबकि कुछ क्षेत्रों में तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।
अति भारी बारिश का रेड अलर्ट
हरदा, खंडवा, बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार और देवास में कहीं-कहीं अति भारी बारिश के साथ 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, रतलाम, उज्जैन, अनूपपुर, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, सागर और पांढुर्णा में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
येलो अलर्ट
भोपाल, विदिशा, सीहोर, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, मंडला, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में गरज-चमक के साथ 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।