मध्यप्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में लगातार बारिश और तेज हवाओं का दौर बना हुआ है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभाग के 11 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं भोपाल, ग्वालियर, रीवा और सागर संभाग सहित प्रदेश के 37 जिलों में गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
जानिए मध्यप्रदेश में अगले दो दिनों का मौसम पूर्वानुमान
4 जुलाई 2026 सुबह 8:30 बजे से 5 जुलाई 2026 सुबह 8:30 बजे तक
खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, छिंदवाड़ा और बालाघाट जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, इंदौर, देवास, नरसिंहपुर और पांढुर्णा जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। यहां भी तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
5 जुलाई 2026 सुबह 8:30 बजे से 6 जुलाई 2026 सुबह 8:30 बजे तक
बड़वानी, धार, रतलाम, आगर, मंदसौर, डिंडोरी और मंडला जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो सकती है।
रायसेन, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, उज्जैन, देवास, नीमच, गुना, अशोकनगर, अनुपपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, सागर और पांढुर्णा जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
भोपाल, विदिशा, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, शाजापुर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा बिजली गिरने और जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।