राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के उस बयान का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की अगुवाई करने की इच्छा जाहिर की है।
शरद पवार ने कहा कि, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एक काबिल नेता हैं और उन्हें विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करने की इच्छा जाहिर करने का अधिकार है।
Comments (0)