महाराष्ट्र चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता व कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि, हम 165 से 170 से ज्यादा सीटें जीतने जा रहे हैं। महा विकास अघाड़ी सरकार बनाएगी। कांग्रेस ने आगे कहा कि, बीजेपी ने लोगों को भ्रमित किया है कि, हमने अपनी गारंटी लागू नहीं की है, लेकिन हमने लोगों को भरोसा दिलाया, हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अब लोगों को पता चल गया है कि हमने सारी गारंटी लागू कर दी है।
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने आगे कहा कि, पूरा देश कर्नाटक मॉडल का अनुसरण कर रहा है। मुझे बहुत खुशी है कि, कम से कम अब उन्हें एहसास हुआ है कि, महंगाई देश के आम लोगों को प्रभावित कर रही है।
Comments (0)