संसद का शीतकालीन सत्र जारी है। इस बीच, गुरुवार को प्रियंका वाड्रा ने संसद सदस्य के रूप में शपथ ली। प्रियंका को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने शपथ दिलाई। प्रियंका ने हाथ में संविधान की लाल किताब लेकर हिंदी में शपथ लीं।
बता दें, प्रियंका वाड्रा वायनाड उपचुनाव में जीत के बाद सांसद बनी हैं।इससे पहले प्रियंका अपनी मां सोनिया गांधी, भाई राहुल गांधी और पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ संसद भवन पहुंचीं। उनके दोनों बच्चे भी संसद पहुंचे। संसद भवन में प्रवेश करते समय प्रियंका ने मीडिया से कहा कि आज मैं बहुत खुश हूं।

Comments (0)