इंडी गठबंधन में नेतृत्व परिवर्तन की हवा चल पड़ी है। इसे लेकर गठबंधन के कई दलों के नेताओं की तरफ से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रहा हैं। इसी कड़ी में शिवसेना-यूबीटी की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का बयान आया है। चतुर्वेदी ने कहा है कि, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी अगर नेतृत्व करना चाहती हैं तो उनका स्वागत है, क्योंकि उनको एडमिस्ट्रेशन का काफी अनुभव है। इसके साथ ही उद्धव गुट की नेत्री ने आगे कहा कि, इंडिया गठबंधन की बैठक एक साथ होगी और उस पर विचार और निर्णय लिया जाएगा।
राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव भी पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के समर्थन में उतर आए हैं।
Comments (0)