उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज यानी की सोमवार से शुरू हो रहा है। दोनों सदनों में सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होगी। आपको बता दें कि, लोकसभा चुनाव 2024 के बाद शुरू हो रहे पहले बजट को नया नेता प्रतिपक्ष भी मिल गया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की जगह सपा विधायक माता प्रसाद पांडेय नेता विपक्ष के रूप में अपना पक्ष रखेंगे। इस दौरान राज्य की योगी सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अपना पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी।
यूपी की योगी सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अपना पहला अनुपूरक बजट 30 जुलाई को पेश करेगी। राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना लगभग 25 हज़ार करोड के बजट पेश करेंगी।