केंद्र सरकार ने बीते दिनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार को Z+ सुरक्षा देने का आदेश दिया था। हालांकि, सूत्रों की मानें तो शरद पवार ने Z+ सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है। बता दें कि हाल ही में शरद पवार ने कहा था कि केंद्र सरकार द्वारा सुरक्षा मिलना उनके बारे में प्रामाणिक जानकारी हासिल करने का जरिया भी हो सकता है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच शरद पवार की सुरक्षा नया मुद्दा बन गया है। दिल्ली सूत्रों के मुताबिक, शरद पवार ने केंद्र सरकार द्वारा दी गई जेड प्लस सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है।