महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 का परिणाम 23 नवंबर 2024 को आए थे। महाराष्ट्र में महायुति ने बंपर जीत दर्ज की है, लेकिन महाराष्ट्र का सीएम कौन बनेगा इस पर सस्पेंश बरकरार है। परिणाम आने के तीन दिन बीत जानें के बाद भी मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं हो पाया है। इसी बीच रामदास अठावले के बड़े दावे ने शिंदे गुट में हलचल तेज कर दी है।
देवेन्द्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे
महाराष्ट्र के नए सीएम को लेकर हलचल तेज हो गई है। नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बड़ा दावा किया है। रामदास अठावलें ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री तय कर लिया है। देवेन्द्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे। ऐसे में एकनाथ शिंदे को केन्द्र की राजनीति में आ जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि, शिंदे नहीं मानेंगे तो भाजपा को कोई दिक्कत नहीं उनके पास बहुमत है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की प्रचंड जीत
आपको बता दें कि, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 महायुति को प्रचंड जीत हासिल हुई है। यहां 288 सीटों वाली विधानसभा में महायुति 233 सीटों पर जीतकर सरकार बनाने जा रही है। वहीं इंडिया गठबंधन को 49 सीट पर ही सफलता हाथ लगी है। अन्य के खाते में 6 सीटें आई हैं। महाराष्ट्र में भाजपा लगातार तीसरी बार सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी ने 132 सीटों पर जीत हासिल की
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में 149 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली भारतीय जनता पार्टी ने 132 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं शिवसेना (शिंदे) ने 57 तो एनसीपी को 41 सीटों पर जीत मिली है। वहीं इंडिया गठबंधन की तीनों ही पार्टियों के हाथ निराशा लगी है। शिवसेना यूबीटी- 20, कांग्रेस- 16 और एनसीपी (एसपी) को 10 सीट मिली हैं। समाजवादी पार्टी को 2 सीट पर जीत मिली है।
Comments (0)