उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री, देश के रक्षा मंत्री, प्रख्यात समाजवादी और धरतीपुत्र के नाम से मशहूर दिवंगत राजनेता मुलायम सिंह को आज यानी बुधवार को पद्म विभूषण सम्मान (Padma Awards 2023) से सम्मानित किया जाएगा। मुलायम सिंह यादव के बेटे व पूर्व सीएम अखिलेश यादव यह सम्मान ग्रहण करेंगे। आपको बता दें कि, मुलायम सिंह को यह सम्मान ( Padma Awards 2023) मरणोंपरांत दिया जा रहा है। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद्म विभूषण सम्मान सौंपेंगी।
मुलायम सिंह समेत 6 हस्तियों को पद्म विभूषण से नवाजा किया जाएगा
आपको बता दें कि, नेताजी के नाम से मशहूर मुलायम सिंह यादव को इस साल 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर यह सम्मान देने की घोषणा हुई थी। वहीं राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव समेत 6 हस्तियों को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा किया जाएगा। बता दें कि, इस अवसर पर पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय कैबिनेट के कई सदस्य मौजूद रहेंगे।
अखिलेश यादव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से यह सम्मान प्राप्त करेंगे
आपको बता दें कि, पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का बीते साल ही हरियाणा के गुरूग्राम स्थित एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। इस कारण उनकी जगह उनके पुत्र औरअखिलेश यादव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से यह सम्मान प्राप्त करेंगे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज यानी बुधवार सुबह राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे और शाम को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। खास बात ये है कि पद्म विभूषण पुरस्कार कार्यक्रम में अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी डिंपल भी रहेंगी।
ये भी पढ़ें - Godhan Nyay Yojana : गोधन न्याय योजना के अंतर्गत आज सीएम बघेल हितग्राहियों को 5 करोड़ से ज्यादा का करेंगे भुगतान
Comments (0)