त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 (Tripura Elecrion 2023) के लिए प्रचार अभियान थम गया हैं। आपको बता दें कि, त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटें हैं। वहीं प्रदेश में16 फरवरी को मतदान होगा। चुनाव परिणाम दो मार्च को घोषित किए जाएंगे। (Tripura Elecrion 2023) राज्य चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा के सामने इस बार कांग्रेस-वाम गठबंधन की चुनौती होगी। चुनाव मैदान में कुल 259 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं।
चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा बलों की 400 कंपनियों तैनात
आपको बता दें कि, विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर सुरक्षा बलों की 400 कंपनियों को तैनात किया गया है। वहीं प्रदेश से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दी गई हैं। वहीं राज्य में 17 फरवरी 2023 तक धारा 144 लागू कर दी गई है।
(Tripura Elecrion 2023) कड़े मुकाबले के आसार
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में सियासी पंड़ितों की मानें तो इस बार कड़ी टक्कर के अनुमान लगाया जा रहा हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा सहित 40 से अधिक स्टार प्रचारकों ने धुआंधार प्रचार किया।
कांग्रेस और वाम गठबंधन ने भी प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी है
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और वाम गठबंधन ने भी प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कांग्रेस गठबंधन ने इस बार पूरी तैयारी से चुनावी समर में उतरे हैं। वहीं इस बार, तीसरी ताकत के रूप में टिपरा मोथा पहली बार अपने प्रमुख प्रद्योत देबबर्मा के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरा है। राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि, इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प होगा।
परिणाम 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे
वहीं त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 परिणाम 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे। राज्य चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा के सामने इस बार कांग्रेस-वाम गठबंधन की चुनौती होगी। चुनाव मैदान में कुल 259 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं।
ये भी पढ़ें - Turkey Earthquake : भूकंप के 8वें दिन भी बचावकर्मियों को मिल रहे जिंदा लोग; 198 घंटे बाद एक इमारत से दो लोगों को जिंदा बचाया
Comments (0)