कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता शशि थरूर भी क्रिकेट के बड़े फैन हैं। समय-समय पर लोकसभा सांसद थरूर भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर भी अपनी राय शेयर करते रहे हैं। हालांकि, शशि थरूर श्रीलंका दौरे पर जा रहे भारतीय टीम के स्क्वाड से खुश नहीं नजर आ रहे हैं। टीम सिलेक्शन को लेकर कांग्रेस के लोकसभा सांसद शशि थरूर ने BCCI के चयनकर्ताओं पर जमकर निशाना साधा है।
कांग्रेस पार्टी के लोकसभा सांसद शशि थरूर ने कहा है कि, इस महीने के आखिर में होने वाले भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे के लिए चयन दिलचस्प है।