बिहार विधानसभा में आज (24 जुलाई) जोरदार हंगामे के बीच पेपर लीक कानून पास हो गया। विपक्ष के हंगामे के बीच प्रभारी मंत्री विजय चौधरी ने बिहार विधानसभा में विधेयक पेश किया। वहीं, विपक्ष वॉकआउट कर गया। इसके बाद सदन में बहुमत के आधार पर विधेयक पास हो गया।
विधानसभा में बिहार लोक परीक्षा अनुचित साधन निवारण विधेयक 2024 विधेयक पास हो गया है। जिसमें परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों पर न सिर्फ एक करोड़ रुपये के जुर्माना का प्रावधान किया गया है बल्कि इसके साथ पांच से 10 साल तक की सजा का प्रावधान किया गया है।