संसद का शीतकालीन सत्र आज 25 नवंबर से शुरू हो रहा है। ये सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा। संसद के शीतकालीन सत्र में मोदी सरकार वक्फ संशोधन बिल और ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ समेत कम से कम 16 विधेयक पेश करेगी। लोकसभा में आठ और राज्यसभा में दो विधेयक लंबित हैं। मौजूदा केंद्र सरकार सभी विधेयकों को सत्र में पारित करवाने की पूरी कोशिश करेगी। विपक्षी पार्टियों विधेयकों में सरकार की मंशा का विरोध करेगी। जिससे सत्र में हंगामा होने की उम्मीद है। इससे पहले शीत सत्र को लेकर रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस समेत 30 पार्टियों के 42 नेता शामिल हुए।
संसद का शीतकालीन सत्र आज 25 नवंबर से शुरू हो रहा है। ये सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा। संसद के शीतकालीन सत्र में मोदी सरकार वक्फ संशोधन बिल और ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ समेत कम से कम 16 विधेयक पेश करेगी।