यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर आज सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है और लोग अपने घरों से मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इसी बीच विपक्ष की ओर से मतदान प्रभावित करने आरोप पुलिस-प्रशासन और योगी सरकार पर लगाया जा रहा है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने राज्य की बीजेपी सरकार और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, प्रशासन हमारे लोगों के साथ ठीक नहीं कर रहा है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि, जनता को अपने मन के अनुसार वोट डालने दिया जाएगा तो सारी विधानसभाएं समाजवादी पार्टी जीतेगी।
Comments (0)