महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट से पार्टी का नाम और निशान छिनने के बाद राजनीति गरमा गई है। उद्धव गुट लगातार शिंदे गुट और बीजेपी पर निशाना साध रहा है। उद्धव ने तो अपने कार्यकर्ताओं से बोल दिया है कि, सभी लगी-गली जा कर जनता को ये बताओ कि, उनका निशान चोरी हो गया है। इसी बीच अमित शाह (Amit Shah) ने का एक बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने (Amit Shah) कहा कि, 2024 का चुनाव हम सीएम शिंदे के साथ मिलकर लड़ेंगे ।
सीएम शिंदे के साथ लड़ेंगे 2024 का चुनाव - Amit Shah
प्रदेश का सियासी पारा अपने पूरे चरम पर हैं। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कोल्हापुर में 2024 लोकसभा को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है है। उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, हम 2024 का लोकसभा चुनाव महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर लड़ेंगे।
ये चुनाव महान भारत की रचना का चुनाव है
इस दौरान अमित शाह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि, 2024 चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए पूरा विपक्ष एकजुट हो रहा है। ये चुनाव बीजेपी की सरकार बनाने का चुनाव नहीं हैं न ही पीएम मोदी को एक बार फिर पीएम बनाने का चुनाव है। आगे उन्होंने यह भी कहा कि, ये चुनाव महान भारत की रचना का चुनाव है। हम (बीजेपी) और शिवसेना महाराष्ट्र में पूरे विपक्ष के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
चट्टान की तरह मेरे साथ खड़े रहे अमित शाह - सीएम शिंदे
आपको बता दें कि, केंद्रीय चुनाव आयोग ने शिवसेना पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह धनुष बाण एकनाथ शिंदे गुट को सौंप दिया गया इस सब को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की खूब तारीफ की थी। शिंदे ने कहा था कि, वो ( अमित शाह) मेरे पीछे चट्टान की तरह खड़े रहे। उन्होंने ( अमित शाह ) कहा था, मैं आगे बढूं और वो मेरे पीछे चट्टान की तरह खड़े रहेंगे। उन्होंने वैसा ही किया जैसा कहा था।
अमित शाह ने मोदी सरकार की उपल्बधियों का भी जिक्र किया
आपको बता दें कि, बीजेपी के सीनियर नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विजय संकल्प रैली को संबोधन करते हुए केंद्र की मोदी सरकार की उपल्बधियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, सर्जीकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान से बदला लेकर हमारे जवान वापस लौटे थे। सरकार के इस कदम से साफ संदेश गया कि भारत की सीमा और सेना के साथ छेड़खानी करने का नतीजा बेहद नुकसानदायक होगा।
ये भी पढ़ें - liquor policy : मप्र की शराब नीति को कैबिनेट की मंजूरी, सभी शराब अहाते होंगे बंद
Comments (0)