झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahato) का चेन्नई में निधन हो गया। इस बात की जानकारी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा की, "हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखंड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।"
अपूरणीय क्षति!
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 6, 2023
हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे!
आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया।
परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की…
चेन्नई के अस्पताल में हुआ निधन (Jagarnath Mahato)
जगरनाथ महतो कई महीनों से बीमार चल रहे थे। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान 14 मार्च को उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया। नतीजतन, उन्हें रांची के पारस अस्पताल ले जाया गया। हालांकि सीएम सोरेन की सिफारिश पर उन्हें तुरंत चेन्नई एयरलिफ्ट कर दिया गया। वह चिकित्सकों के मार्गदर्शन में चेन्नई के एक बड़े अस्पताल में भर्ती थे। लेकिन गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया। झारखंड के शिक्षा मंत्री के निधन से राज्य के विधायी हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
बाबूलाल मरांडी ने दी श्रद्धांजलि
बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने भी ट्वीट कर शिक्षा मंत्री (Jagarnath Mahato) को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा, "झारखंड सरकार के मंत्री श्री जगरनाथ महतो जी के चेन्नई के अस्पताल में निधन की बेहद दुःखद सूचना मिली है। लंबे समय से बीमारी को हराते हुए योद्धा की भांति डंटे रहने वाले जगरनाथ जी का चले जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी है। राजनैतिक भिन्नताओं के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनकी जीवटता का मैं सदैव प्रशंसक रहा हूं। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। भावभीनी श्रद्धांजलि। ॐ शांति ॐ शांति।"
झारखंड सरकार के मंत्री श्री जगरनाथ महतो जी के चेन्नई के अस्पताल में निधन की बेहद दुःखद सूचना मिली है।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) April 6, 2023
लंबे समय से बीमारी को हराते हुए योद्धा की भांति डंटे रहने वाले जगरनाथ जी का चले जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी है।
राजनैतिक भिन्नताओं के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनकी… pic.twitter.com/6JlutQ5E7O
भारत संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग के लिए चुना गया, जानें क्या है UN सांख्यिकी आयोग
Comments (0)