कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा है कि, आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव जीतना ही कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा है। उन्होंने आगे कहा कि, लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. जिसका वह भी एक हिस्सा है, को NDA पर जीत हासिल करने में मदद करना है। शिवकुमार ने कहा कि, हमारा एकमात्र एजेंडा तेलंगाना विधानसभा चुनाव जीतना। इसके अलावा इस समय कोई दूसरा एजेंडा नहीं है।
शिवकुमार ने कहा कि, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि, सत्र बिना किसी एजेंडे के बुलाया जा रहा है। विशेष सत्र से यह स्पष्ट है कि, देश में कोई कानून नहीं है।