बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 'सनातन हिंदू एकता पदयात्रा' पर निकले हुए हैं। बाबा बागेश्वर की इस सनातन यात्रा में सियासी, धार्मिक और स्टारकास्ट का मेला लगा हुआ। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह ऊर्फ राजा भैया भी यात्रा में शामिल हुए। राजा भैया ने कहा कि, हिंदुओं को एक करना दुनिया का सबसे कठिन काम है।
हिंदुओं का एक होना बहुत जरूरी है
हिंदू एकता पदयात्रा में शामिल हुए राजा भैया ने कहा कि, हिंदुओं का एक होना बहुत जरूरी है, ये समय की पुकार है। जात-पात के ऊपर उठकर हिंदू-हिंदू, भाई-भाई के नारे को पूरा करने का समय आ गया है। कुंडा से विधायक ने आगे कहा कि, यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह है। ये यात्रा शुरुआत है, अगर हम मिलकर कोशिश करेंगे तो समाज की बुराईयां खत्म होंगी।
राजा भैया ने 'बटेंगे तो कटेंगे' का किया समर्थन
उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह ऊर्फ राजा भैया ने 'बटेंगे तो कटेंगे' नारे का भी खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि, हर हिंदु इस नारे का समर्थन करता है, ये असलियत है। 'बटेंगे तो कटेंगे' अभी तक यही होता रहा है। इसके साथ ही राजा भैया ने आगे पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, बिना पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आप इस्लाम की कल्पना कर सकते हैं।
बिना हिंदुत्व के भारत की कल्पना नहीं
उन्होंने आगे कहा है कि, बिना इंग्लैंड, अमेरिका और फ्रांस के आप ईसाइयत की कल्पना कर कसते हैं। लेकिन बिना भारत के हिंदुत्व की कल्पना नहीं की जा सकती, बिना हिंदुत्व के भारत और बिना भारत के हिंदुत्व नहीं हो सकता। राजा भैया ने इस बात पर जोर दिया कि, भारत इसलिए सेक्युलर देश है कि यहां हिदू बहुसंख्यक हैं। जब बंटवारा हुआ, पूर्वी-पश्चिमी पाकिस्तान बना आज वहां देखो हिंदुओं की क्या हालत है।
Comments (0)