कारगिल विजय दिवस की 25वीं बरसी के अगले ही दिन दुश्मन देश पाकिस्तान ने नापाक हरकत कर दी। पाकिस्तान से आए आतंकियों ने भारतीय सेना के जवानों पर हमला किया। आज सुबह कुपवाड़ा के कुमकरी इलाके में सुरक्षा बलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से खूब गोलीबारी हुई। आतंकियों की गोलियां लगने से सेना के 3 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि कुपवाड़ा जिले में तीन दिनों के भीतर यह दूसरी आतंकी मुठभेड़ है। तीन दिन पहले 24 जुलाई को लोलाब इलाके में एक अभियान में एक आतंकी को मार गिराया गया था, जिसमें एक भारतीय जवान भी शहीद हो गया था।
कारगिल विजय दिवस की 25वीं बरसी के अगले ही दिन दुश्मन देश पाकिस्तान ने नापाक हरकत कर दी। पाकिस्तान से आए आतंकियों ने भारतीय सेना के जवानों पर हमला किया।