Bihar News: बिहार के एक जेल में एक अजब-गजब घटना हो गई है। एक कैदी ने मोबाइल फोन को निगल लिया। कैदी ने सिपाही के डर से फोन को छिपाने के लिए जल्दीबाजी में फोन निगल लिया। जब पेट में दर्द होने लगा तो उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका एक्स-रे किया गया। एक्स-रे में पता चला कि उसने फोन को निगल लिया है। यह घटना बिहार के गोपालगंज मंडल कारा जेल की है।
छिपकर चला रहा था मोबाइल
मिली जानकारी के अनुसार कैदी का नाम कैशर है। वह मादक पदार्थ तस्करी के गुनाह में गोपालगंज मंडल कारा जेल (Bihar News) में सजा काट रहा है। घटना बीते दिन यानि शनिवार की रात 9 बजे की है। जब कैदी जेल में मोबाइल चला रहा था तब उसने सिपाही को आता देखा और घबराहट में आकर कैदी ने मोबाइल फोन को निगल लिया। इससे उसके पेट में जोर का दर्द उठना शुरू हो गया। उसने जेल प्रशासन को भंयकर दर्द और फोन निगलने के बारे में बताया। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
2020 से है जेल में कैद
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा- कांग्रेस के बिना विपक्ष का कोई भी गठबंधन सफल नहीं हो सकताफोन निगलने की घटना पर कैशर ने कहा कि वह 2020 से जेल में बंद है। उसने बताया कि 17 फरवरी की सुबह उसे जेल में एक छोटा सा मोबाइल पड़ा मिला था। उसके पास पहले से एक सिम कार्ड रखा था। जिसे उसने फोन में लगाकर बात करनी शुरू कर दी। कैदी को दो दिन बाद पेट में दर्द शुरु हुआ, जिसके बाद जेल प्रशासन उसे अस्पताल लेकर गया। बता दें कि फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है। घटना पर जांच के लिए उसे हायर सेंटर भेजा जाएगा। जांच के बाद पता चेलगा कि फोन कैसे बाहर निकाला जाएगा।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा- कांग्रेस के बिना विपक्ष का कोई भी गठबंधन सफल नहीं हो सकता
Comments (0)