बिहार की सत्ता में परिवर्तन के बाद पूरे देश से रिएक्शन सामने आ रहे हैं। बिहार के इस सत्ता परिवर्तन पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी तंज कसा है। अखिलेश यादव ने सोशल साइट X पर लिखा है कि, नीतीश कुमार देश के भावी पीएम थे लेकिन बीजेपी ने उन्हें केवल सीएम पद तक ही सीमित कर दिया। यूपी के पूर्व सीएम ने आगे लिखा कि, ये बीजेपी का लोकसभा चुनाव हारने की हताशा का नतीजा है, जिसने साज़िश करके एक भावी पीएम को अपने साथ मिलाकर सीएम के पद तक ही सीमित कर दिया।
अखिलेश यादव ने कहा कि, बीजेपी अपने जीवनकाल में इतनी कमज़ोर कभी नहीं थी, जितनी आज हो गयी।