झारखंड में दूसरे चरण की वोटिंग के शुरू होते ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि, झारखंड में लोगों का मूड हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो सरकार को बदलने का है क्योंकि वे इन पांच वर्षों में दर्द से गुज़रे हैं, इनमें किसान, युवा हर कोई शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने सोरेन के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि, कुछ दिनों पहले आयकर विभाग ने सीएम के पीए से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह काले धन के बिना संभव नहीं है, अगर कोई भ्रष्टाचार में इतना डूबा हुआ है तो उसके पास हमारे कुछ नेताओं के खिलाफ आरोप लगाने के अलावा और क्या विकल्प है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन पर आरोप लगाते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी के एक सांसद जिनसे इनका घनिष्ट संबंध है, उनके यहां से भी साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये निकलते हैं।
Comments (0)