इंडी गठबंधन में नेतृत्व परिवर्तन की हवा चल पड़ी है। इसे लेकर गठबंधन के कई दलों के नेताओं की तरफ से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रहा हैं। बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव ने कहा है कि, ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेतृत्व दिया जाना चाहिए। वहीं कीर्ति आजाद ने कहा है कि, सीएम ममता बनर्जी से बेहतर कोई नेता नहीं है जो भारतीय जनता पार्टी से लड़ सकता है।
राहुल गांधी हमारे नेता हैं - संजय राउत
वहीं इस पर शिवसेना-यूबीटी के सांसद संजय राउत की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। संजय ने कहा है कि, राहुल गांधी के नेतृत्व पर कोई सवाल नहीं उठा रहा है। राहुल गांधी हमारे नेता हैं। राउत ने कहा कि, पीएम मोदी के खिलाफ जो माहौल है, उसमें राहुल गांधी का महत्वपूर्ण योगदान है, सिर्फ कांग्रेस इंडिया गठबंधन में शामिल नहीं है। इसमें सपा भी है, बाकी अन्य पार्टियां भी हैं। कांग्रेस को भी शामिल होनी चाहिए और चर्चा करनी चाहिए।
राहुल गांधी-खड़गे से हमारे मधुर संबंध
वहीं बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिए गए बयान पर शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा कि, इस बारे में इंडिया ब्लॉक में चर्चा चल रही है। इसमें सिर्फ कांग्रेस पार्टी नहीं है और भी पार्टियां हैं। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से हमारे मधुर संबंध हैं। राउत ने आगे कहा कि, कांग्रेस के ज्यादा सांसद चुन कर आए हैं। सबको साथ में बैठकर नेतृत्व के बारे में चर्चा करनी चाहिए, जो सबसे ज्यादा समय दें।
Comments (0)