दिल्ली-NCR में तापमान में हल्की कमी आते ही हालात बिगड़े हैं। जहां घनी धुंध छाई है, वहीं साथ में स्मॉग की चादर भी बिछी हुई है। धूल, धुएं और धुंध के खतरनाक मिश्रण से सांस लेना दूभर हो रखा है। कई इलाकों में विजिबलिटी बहुत कम है। सड़कों पर 100 मीटर दूर तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। इसलिए दिल्ली में आज सीजन की पहली धुंध का उड़ानों पर असर पड़ गया। मौसम के बदलते मिजाज के चलते 7 उड़ानों को डायवर्ट किया गया है। इनमें 6 फ्लाइट जयपुर और 1 लखनऊ की है। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी एयर क्वालिटी इंडेक्स ज्यादा होने प्रदूषण बढ़ा है। नमी होने से स्मॉग के हालात बने हुए हैं। गुरुग्राम में आज सुबह 6 बजे AQI 266, दिल्ली में AQI 349 और नोएडा में AQI 208 है।
दिल्ली-NCR में तापमान में हल्की कमी आते ही हालात बिगड़े हैं। जहां घनी धुंध छाई है, वहीं साथ में स्मॉग की चादर भी बिछी हुई है। धूल, धुएं और धुंध के खतरनाक मिश्रण से सांस लेना दूभर हो रखा है।
Comments (0)