BBC IT Survey - बीबीसी के कार्यालयों में आयकर विभाग के सर्वेक्षण (BBC IT Survey) मामले को लेकर शिवसेना (उद्धव गुट) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत का बयान सामने आया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, भारत में लोकतंत्र संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि, बीजेपी ने भारतीय जनसंघ के रूप में आपातकाल का विरोध किया था, लेकिन अब वहीं संगठन न्यायपालिका और मीडिया को निशाना बना रहा है।
देश में लोकतंत्र संकट में है - संजय राउत
इसके साथ ही संजय राउत ने कहा कि, जब सरकार और पीएम से सवाल पूछे जाते हैं तो इस तरह के छापे पड़ते हैं या गिरफ्तारियां की जाती हैं। इसी बजह से देश में लोकतंत्र संकट में है। उन्होंने आगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी किए जाने पर भी सवाल उठाया है।
क्या हैं बीबीसी पर आरोप?
आपको बता दें कि, बीबीसी पर आरोप है कि, कंपनी ने ट्रांसफर प्राइसिंग नियमों के तहत गैर-अनुपालन, ट्रांसफर, प्राइसिंग क्राइटेरिया का लगातार और जानबूझकर उल्लंघन किया है और जानबूझकर मुनाफे की महत्वपूर्ण राशि को डायवर्ट किया। बता दें कि, TI के प्रावधानों के अनुसार टैक्स अधिकारियों की तरफ से की गई इस प्रकार की कार्रवाई को सर्वे कहा जाता है न कि तलाशी या छापेमारी। इस तरह के सर्वेक्षण छापेमारी नहीं माना जाता।
(BBC IT Survey )हमें उम्मीद है कि, ये स्थिति जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगी।
बता दें कि, बीबीसी के मामले में आरोप है कि, सालों से उपरोक्त नियमों का लगातार पालन नहीं किया जा रहा है। जिसके रिजल्ट में बीबीसी को कई नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं इस मामले पर बीबीसी की तरफ से बयान जारी किया गया है। बीबीसी ने ट्वीट कर कहा कि, दिल्ली और मुंबई कार्यालयों में हुए सर्वेक्षणों का हम पूरा सहयोग कर रहे है। हमें उम्मीद है कि, ये स्थिति जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगी।
ये भी पढ़ें - Supriya Sule : सुप्रिया सुले ने बांधे गडकरी की तारीफ पुल, बोलीं- वे मोदी सरकार में काम करने वाले एकमात्र मंत्री हैं
Comments (0)