केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा कि 'फेक न्यूज' से निपटने के लिए 'फैक्ट चेक' जरूरी है। फेक न्यूज दुनिया का सबसे खतरनाक वायरस है। लोकतंत्र में सुधार के लिए प्रत्येक व्यक्ति तक सही जानकारी पहुंचना महत्वपूर्ण है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) में भारतीय सूचना सेवा ग्रुप 'ए' के प्रशिक्षु अधिकारियों के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
बेहतर कम्युनिकेशन निभाता है अहम भूमिका
समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में विचार व्यक्त करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री (Anurag Thakur) ने कहा कि बेहतर कम्युनिकेशन, सरकार और लोगों के बीच दूरी घटाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे लोगों में सरकार के प्रति विश्वास जागता है और निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि फेक न्यूज के युग में लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना भारतीय सूचना सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारी है। सही सूचना के प्रयोग से आम आदमी किसी भी विषय पर सही निर्णय ले सकता है। इसलिए मीडिया और सोशल मीडिया के बदलते समय में सरकारी सूचना तंत्र के अधिकारियों को यह तय करना है की जनता तक सही जानकारी पहुंचे।
सूचना एक शक्ति की तरह है- Anurag Thakur
प्रभावशाली कम्युनिकेशन के महत्व को रेखांकित करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि सूचना एक शक्ति की तरह है, जिसका इस्तेमाल भारत के हित में, लोकतंत्र को मजबूती देने और लोगों के सशक्तीकरण में करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि आप सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में आम जनता को उनकी भाषा में सूचित करते हैं, तो उसका प्रभाव बेहतर और लंबे वक्त तक रहता है।
पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता, भागने में मदद करने वाले वफादार को दबोचा
Comments (0)