बिहार में नीतीश कुमार की कैबिनेट विस्तार को लेकर महागठबंधन में जारी रस्साकशी के बीच डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बड़ा बयान सामने आया है। तेजस्वी (Tejashwi Yadav) ने कांग्रेस को तीखे शब्दों में कहा है कि, यदि कैबिनेट विस्तार होगा, तो उनका (कांग्रेस) एक ही मंत्री बनाया जाएगा। यह पहले ही निर्धारित हो गया था।
Tejashwi Yadav ने नहीं बताया कि, कैबिनेट विस्तार कब होगा
आपको बता दें कि, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इस दौरान यह नहीं बताया कि, नीतीश कैबिनेट का विस्तार कब होगा। बता दें कि, कांग्रेस अपने विधायकों की संख्या के आधार पर 2 और नेताओं को कैबिनेट में जगह देने की मांग कर रही है।
इस बारे में कांग्रेस को पहले ही बता दिया गया था
तेजस्वी यादव ने यह बयान उस समय दिया। जब वह दिल्ली से पटना पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत के दौरान कैबिनेट विस्तार पर खुलकर बात की। डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि, कांग्रेस को लेकर पहले ही निर्धारित हुआ था कि, कैबिनेट विस्तार होगा तो उनका एक मंत्री बनाया जाएगा। कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस का एक मंत्री बनाने का फैसले पहले ही हो चुका है। अन्य दलों को निर्धारित करना है कि वे सरकार में शामिल होंगे या नहीं।
तेजस्वी यादव के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
वहीं तेजस्वी यादव के बयान पर कांग्रेस की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह निरंतर पार्टी से 2 नए मंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें कि, सीएम नीतीश कुमार पहले ही कह चुके हैं कि, कैबिनेट विस्तार का फैसला तेजस्वी यादव करेंगे। ऐसे में RJD और कांग्रेस के बीच इस मसले पर रस्साकशी और बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।
Comments (0)