महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर 20 नवंबर को मतदान किया जाना है। वहीं 23 नवंबर को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसी बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने नागरिकों से राज्य को "वैभवशाली" बनाने के लिए उनकी पार्टी को वोट देने का आग्रह किया।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि, सत्ता में आने के 48 घंटे के भीतर उनकी पार्टी मस्जिदों पर लाउडस्पीकर के मुद्दे का समाधान करेगी।