मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंचे पूर्व जनरल जी डी बख्शी ने देश में जाति की राजनीति करने वालों को जमकर लताड़ लगाई है। बख्शी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, आजादी के 75 साल बाद भी देश में जाति की राजनीति हो रही है। इसके साथ ही जीडी बख्शी ने आरक्षण जाति पर न देकर आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की वकालत की। उन्होंने कहा कि, सब जातियों में बंट गए तो भारतीय कौन होगा।
रिटायर्ड मेजर जनरल बख्शी ने अग्नि वीर भर्ती योजना पर भी सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि, अग्नि वीर जल्दबाजी में लिया गया फैसला है।