Charminar Violence: रामनवमी के दौरान हैदराबाद के चारमीनार में दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस के मुताबिक यह हंगामा नमाज के दौरान हुआ है। कहा जा रहा कि एक समूह मस्जिद के बाहर स्टंट कर रहा था और हंगामा मचा रहा था। नतीजतन दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। यह घटना गुरुवार यानी 30 मार्च की बताई जा रही है।
चारमीनार स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) ने कहा कि अभी तक कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं की गई है। यह घटना 30 मार्च को रामनवमी के उपलक्ष्य में आयोजित शोभायात्रा के बाद हुई। इसके बाद चारमीनार इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
👆at Patthergatti, Charminar last night incident in shoba yatra. @KapilMishra_IND @KapilMishra_IND @ShefVaidya @vivekagnihotri pic.twitter.com/IVoGOwGM7p
— Abhishek Agarwal 🇮🇳 (@AbhishekOfficl) March 31, 2023
टी राजा सिंह ने की विवादित टिप्पणी
इससे पहले भाजपा से निष्कासिक विधायक (तेलंगाना) टी राजा सिंह ने रामनवमी (Charminar Violence) पर हैदराबाद में शोभायात्रा का नेतृत्व किया था। इस दौरान उन्होंने विवादित टिप्पणी भी की थी। टी राजा सिंह ने कहा था कि "भारत के हिंदू राष्ट्र बनने पर हम दो हमारे दो वालों को ही वोट का अधिकार होगा। हम पांच हमारे 50 वालों को वोट का अधिकार नहीं होगा।"
हिंसा के दौरान कई लोग घायल (Charminar Violence)
रामनवमी के दिन 30 और 31 मार्च को देशभर में कई जगह हिंसा की खबरें सामने आई हैं। पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र और कई जगह भारी बवाल देखने को मिला। गाड़ियों को आग के हवाले किया गया, पथराव और हाथापाई हुई। देशभर में हिंसा के दौरान कई लोग घायल भी हुए हैं।
वाहनों को किया आग के हवाले
झारखंड के जमशेदपुर में भी रामनवमी जुलूस पर पथराव हुआ। पुलिस की गाड़ी तोड़ी गई। इस घटना में करीब 5 लोग घायल हो गए। पश्चिम बंगाल के हावड़ा, गुजरात वडोदरा, महाराष्ट्र के संभाजीनगर और बिहार के सासाराम नालंदा में हिंसक झड़पें हुईं। कई दुकानों और ऑटो-रिक्शा में तोड़फोड़ की गई। पुलिस वाहनों सहित कई कारों को आग के हवाले कर दिया।
Comments (0)