New Delhi: दिल्ली में महापौर (Delhi Mayor Election) और उप महापौर चुनाव के बाद स्थायी समिति के छह सदस्यों के चुनाव भी आज होने हैं। यह चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं कि छह पदों के लिए भाजपा ने जहां तीन प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है, वहीं आम आदमी पार्टी (AAP, आप) ने चार प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। ऐसे में महापौर के साथ ही उप महापौर पद और स्थायी समिति के सदस्यों के लिए चुनाव होने की स्थिति में भाजपा और आप दोनों की तरफ से क्रॉस वोटिंग के आसार हैं।
स्थायी समिति खींचतान की वजह
सूत्रों का दावा है कि दोनों दलों के नेता (Delhi Mayor Election) एक-दूसरे दल के पार्षदों के संपर्क में हैं और अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने की कोशिश में भी जुटे हुए हैं। बुधवार को स्थायी समिति के छह सदस्यों के लिए होने वाले चुनाव में अगर, भाजपा द्वारा उतारे गए तीनों प्रत्याशी सदन में जीत जाते हैं तो भाजपा स्थायी समिति का अध्यक्ष बनाने की लड़ाई में आ जाएगी। अभी तक महापौर चुनाव कराने को लेकर चल रही खींचतान के पीछे भी स्थायी समिति ही वजह थी।
ये है मामला
स्थायी समिति में 12 सदस्य तो 12 जोन से आते हैं, जबकि छह सदस्य सदन से चुनकर आते हैं। ऐसे में, स्थायी समिति के अध्यक्ष पद पर कब्जा करने के लिए कुल 18 में दस सदस्य चाहिए। वर्तमान में भाजपा के पास पांच जोन में पूर्ण बहुमत है, जबकि नरेला जोन में बराबर का मुकाबला है और मध्य जोन में कांग्रेस ने समर्थन दिया तो यह जोन भी भाजपा जीत सकती है।
ये रहेगी व्यववस्था
निगम ने मतदान के लिए दो मतदान बूथ बनाए हैं। महापौर के चुनाव के लिए सफेद रंग की मत पेटी, उपमहापौर के चुनाव के लिए हरे रंग की मत पेटी एवं स्थायी समिति सदस्यों के चुनाव के लिए गुलाबी रंग की मत पेटी निर्धारित की गई है।
किसके पास हैं कितने सदस्य
आम आदमी पार्टी
134 व 1 निर्दलीय
राज्यसभा सदस्य- 3
विधायक- 13
भाजपा- 104 व 1 निर्दलीय
सांसद- 7
विधायक- 1
मनोनीत सदस्य- 10
कांग्रेस- 9
निर्दलीय- 1
कौन लेंगे महापौर और उप महापौर की वोटिंग में हिस्सा
250 निर्वाचित पार्षद
सात लोकसभा सांसद
तीन राज्यसभा सदस्य
सेक्टर- 119 स्थित ग्रैंड्योर अपार्टमेंट सोसाइटी के पास लगने वाले मोबाइल टावर को लगाने से रोक दिया गया है।
Noida: विरोध के बाद रुका ग्रीन बेल्ट में मोबाइल टावर लगाने का काम, लोगों ने स्वास्थ्य के लिए बताया खतरा
यह भी पढ़ें
14 विधायक
स्थायी समिति के छह सदस्यों के लिए केवल 250 निर्वाचित पार्षद ही मतदान करेंगे
आप के महापौर और उप महापौर प्रत्याशी
शैली ओबराय : ईस्ट पटेल नगर (वार्ड)
आले मोहम्मद : चांदनी महल (वार्ड)
भाजपा के महापौर व उप महापौर प्रत्याशी
रेखा गुप्ता: शालीमार बाग
बीकमल बांगड़ी : राम नगर
Comments (0)