देश में इन दिनों सनातन धर्म पर हो रहे बयानबाजी से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव काफी नाराज है। पत्रकारों ने जब रामगोपाल से बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा रामचरित मानस और सनातन धर्म पर दिए विवादित बयान पर उनका पक्ष पूछा तो उन्होंने इसके जवाब में कहा कि, ऐसे बयान देने वालों को मुर्ख बताते हुए खुद को सनातन धर्म मानने वाला बताया।
रामगोपाल यादव ने चंद्रशेखर के द्वारा रामचरित मानस की तुलना पोटैशियम साइनाइड से किए जाने पर कहा कि, कुछ लोग मूर्खता की बातें करते है, तो करते रहने दीजिए।