केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, यह शर्म की बात है कि, बाबा साहब आंबेडकर के अनुयायी कांग्रेस के इस ‘झूठे ’ विमर्श में फंस गए कि अगर भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में 400 सीट जीतती है तो वह ( बीजेपी ) संविधान बदल देगी।
लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी 240 सीट पर सिमट गई
आपको बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अक्सर यह कहा है कि, इस विमर्श के कारण उन्हें लोकसभा चुनाव में भारी कीमत चुकानी पड़ी, जिसके परिणाम चार जून को घोषित किए गए थे। दरअसल भगवा पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 में अपना बहुमत खो दिया और केवल 240 सीट पर सिमट गई।
नेहरू-राजीव ने आरक्षण का विरोध किया था
‘संविधान जागर यात्रा’ को संबोधित करते हुए बीजेपी नेता रीजीजू ने दावा किया है कि, कांग्रेस ने लगातार डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की विरासत को हाशिए पर रखा है। संसदीय रिकॉर्ड की समीक्षा से पता चलता है कि, देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, जिन्होंने 1980 के दशक में 400 से अधिक लोकसभा सीट हासिल की थीं, ने भी आरक्षण का विरोध किया था।
यह शर्म की बात है कि...
विपक्ष के इस विमर्श का मुकाबला करने के लिए भाजपा द्वारा राज्यभर में आयोजित ‘संविधान जागर यात्रा’ को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता व केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि, यह शर्म की बात है कि, डॉ. आंबेडकर का अनुसरण करने वाले लोग कांग्रेस द्वारा दुष्प्रचारित विमर्श के प्रति संवेदनशील हैं कि, भाजपा संविधान को बदल देगी।
Comments (0)