महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई को भारतीय जनता पार्टी की ‘बी टीम’ करार दिया है। आपको बता दें कि, आदित्य ठाकरे की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब 1992 में बाबरी मस्जिद ढहाने की प्रशंसा करने वाली उद्धव ठाकरे के एक सहयोगी की एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अखिलेश यादव नीत पार्टी ने एमवीए छोड़ने की बात कही थी।
सपा नेता आजमी ने सवाल किया था कि, अगर महा विकास अघाड़ी में कोई भी ऐसी भाषा बोलता है, तो बीजेपी और उनके बीच क्या अंतर है? हमें उनके साथ क्यों रहना चाहिए ?
Comments (0)